कोटखाई के गरावग पंचायत के प्रधान सुख चैन सुमन ने छोड़ी भाजपा, थामा कांग्रेस का हाथ*

गरावग पंचायत के प्रधान सुख चैन सुमन ने छोड़ी भाजपा, थामा कांग्रेस का हाथ*
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के कोटखाई उप मण्डल के प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत गरावग के प्रधान और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुख चैन सुमन ने सार्वजनिक मंच पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  इसी क्रम में गरावग पंचायत के अंतर्गत दिनेश चौहान जौणी, सविता चौहान उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा कोटखाई रहीं (परिवार सहित) ग्रेई गांव से  रघुवीर भीमटा, देविन्दर सिंह, रामलाल, आलमू राम , ग्रेई गांव के युवा विजय कुमार, रजनीश चौहान, धर्मपाल भीमटा, विक्रांत भीमटा, आयुष भीमटा, विनोद भीमटा ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की ।  शिक्षा मंत्री  रोहित ठाकुर ने सभी को माला पहना कर कांग्रेस पार्टी में विश्वास व्यक्त करने पर स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने सभी का कांग्रेस पार्टी पर विश्वास व्यक्त करने के लिए आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि सभी को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। 


Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment