भाजपा किसान मोर्चा की बैठक किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री बंसी लाल कायथ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई

13-03-2021 को भाजपा किसान मोर्चा की बैठक किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री बंसी लाल कायथ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में किसान मोर्चा जिला महासू प्रभारी श्री सुनील ठाकुर, (प्रदेश सचिव) तथा प्रदेश प्रवक्ता श्री कुलबीर खून्द विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में किसान मोर्चा द्वारा चलाये जा रहे किसान संशोधन नियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा की गई। किसान मोर्चा रामपुर मंडल ने कृषि कानून के समर्थन में 5000किसानों हस्ताक्षर तथा इस कानून से संबंधित प्रपत्र को बांटने का कार्य पूर्ण कर लिया है। बैठक में किसान मोर्चा की ओर से हर बूथ पर 1 5 किसान प्रहरी बनाने के अभियान पर भी चर्चा की गई। मंडल द्वारा लगभग1000से अधिक किसान प्रहरी बना दिए गये है बाकि का कार्य 30 मार्च तक पूर्ण कर दिया जायेगा। किसानों की ओर से हस्ताक्षर पारित पत्र 1 5 मार्च को राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा जायेगा। इस बैठक में महामंत्री रूपेन्दर खून्द, ज्योती लाल, उपाध्यक्ष देवी सिंह, देशदीप गौतम, मीडिया प्रभारी शशि भूषण, शीशी राम, बंसी लाल, प्रदीप सरकैक, व अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment