बीते शनिवार को उप मंडल रामपुर की ग्राम पंचायत भड़ावली के अंतर्गत विभिन्न गांव में सेनीटाइजर, मास्क वितरित किए गए तथा क्षेत्र को भी सैनिटाइज किया गया.. ननखड़ी से रामगोपाल l सिंह की रिपोर्ट


बीते शनिवार को उप मंडल रामपुर की ग्राम पंचायत भड़ावली के अंतर्गत कमलाऊ मसारना,करेरी,छलावट इत्यादि गावों व इसके अतिरिक्त उप स्वास्थ्य केंद्र,प्राइमरी स्कूल व राशन डिपो कमलाऊ में स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान रक्षा देवी ने उप प्रधान बुद्धि सिंह व अपने वार्ड सदस्यों सहित गांव-2 जाकर कोविड-19संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत रोकथाम हेतू सेनेटाइजेशन का कार्य किया साथ ही जरुरतमंदो को फेसमास्क व बुजुर्गो को सेनेटाईजर वितरण कर लोगों को जागरूक किया!

इस दौरान पंचायत जन प्रतिनिधियों ने कुछ समय पहले पंचायत में कोरोना पॉजिटिव आये दो व्यक्तियों के घर जाकर जोकि अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हों चूके हैं,उनका कुशलक्षेम भी जाना!इसके अतिरिक्त प्रधान रक्षा देवी ने दरियादिली दिखाते हुए एक विकलांग महिला सरना देवी व एक अन्य जरूरतनंद व्यक्ति को आर्थिक सहायता देते हुए सहयोग एवं दान स्वरुप अपने निजी खाते से 2100रु की धनराशि के दो चेक बाँटे!

प्रधान रक्षा देवी ने बताया कि उन्होंने गावों में कोरोना संक्रमण के बचाव हेतू सेनेटाइजेशन किया व स्थानीय गावों की जनता को फेस मास्क व वैक्सीन लगाने,शारीरिक दूरी अपनाने,घर पर रहने के साथ-2 जागरूक किया और सरकार एवं प्रशासन के दिशा निर्देशों का सख़्ती के साथ पालन करने की लोगों से विशेष रूप से अपील की!

उन्होंने कहा कि वें भविष्य में भी प्रधान को मिलने वाले अपने मासिक वेतन को आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद,विकलांग लोगों को दान करते रहेंगी,उन्होंने कहा कि इसके अलावा शेष बचें गावों का दौरा शीघ्र किया जाएगा!

इस दौरान मौजूद सदस्यों में प्रधान रक्षा देवी,उप प्रधान बुद्धि सिंह,वार्ड सदस्य कमलाऊ के के चौहान,वार्ड सदस्य मसारना पृथ्वी राज,राशन डिपो संचालक कमलाऊ अनिल चौहान के अतिरिक्त स्थानीय लोगों ने सेनेटाइजेशन कार्य में सहयोग किया!!
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment