ख़णाशनी क्षेत्र में सड़कों को मिलेगी प्राथमिकता:रोहित ठाकुर*


*ख़णाशनी क्षेत्र में सड़कों को मिलेगी प्राथमिकता:रोहित ठाकुर*

जुब्बल-नावर-कोटखाई में कांग्रेस पार्टी ने हर क्षेत्र में एक समान दृष्टिकोण के साथ कार्य किया हैं। यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने ख़णाशनी क्षेत्र की झाल्टा, गिल्टाड़ी पंचायत में जन आभार कार्यक्रम के दौरान कही।  उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सीमा के साथ लगते धानसर को पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सड़क सुविधा से जोड़ा गया। रोहित ठाकुर ने विधायक प्राथमिकता के तहत बनी क्वांलटा सड़क संपर्क मार्ग को इसी वित्तीय वर्ष में मुक्कमल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में बाग़वानी और पर्यटन की दृष्टि से सड़कों की विशेष महत्वता को देखते हुए सड़को को प्राथमिकता दी जाएगी। रोहित ठाकुर ने कहा कि आगामी समय मे शिलोली को भी शीघ्र सड़क से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल और पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में सड़को के क्षेत्र में प्रगति हुई हैं। प्रदेश में सबसे अधिक सड़क घनत्व जुब्बल-नावर-कोटखाई में हैं जो पिछले कांग्रेस कार्यकाल (2012-17) में बढ़कर 221 प्रति 100 वर्ग किलोमीटर तक पहुंच गया है। रोहित ठाकुर ने कहा कि 2012-17 के कांग्रेस कार्यकाल में 29 सड़को को विधायक प्राथमिकता (नाबार्ड) के तहत स्वीकृत कर लगभग ₹117 करोड़ की धनराशि उपलब्ध करवाई गई जो कि पूरे प्रदेश में सर्वाधिक थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय की स्वीकृत 26 सड़को की PMGSY के तहत लगभग ₹98 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करवाई गई। 2012-17 के कांग्रेस कार्यकाल में 100  सड़को की FRA व 26 सड़को की केंद्र सरकार से FCA के तहत फॉरेस्ट क्लीयरेंस दिलवाई गई। उन्होंने कहा कि ठियोग- खड़ापत्थर-हाटकोटी सड़क का 92% निर्माण कार्य पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करवाया गया और इस सडक पर ₹400 करोड़ खर्च किये गए। रोहित ठाकुर ने कहा कि ठियोग-हाटकोटी सड़क योजना के कार्य में गति आई है और अगले वर्ष शेष बचे 8% निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा। इसी प्रकार हाटकोटी-पौंटा सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग-707 का दर्ज़ा पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सम्भव हो पाया जिसका निर्माण कार्य शुरू हो गया हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि पौंटा-हाटकोटी राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर ₹1400 करोड़ रुपए खर्च होंगे और इसके बनने से बाग़वानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-2 अन्य मूलभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।  उन्होंने  कहा कि क्षेत्र और बाग़वानों की समस्याओं को विधानसभा के भीतर और सरकार के समक्ष मज़बूती के साथ उठाकर हल करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।   रोहित ठाकुर ने ख़णाशनी क्षेत्र की जनता का कांग्रेस पार्टी को अपार स्नेह और आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने काँग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मेहनत का फल हैं। जन आभार कार्यक्रम के दौरन शारदा ठाकुर पूर्व जिला परिषद सदस्य, ग्राम पंचायत गिलटाड़ी के  उप प्रधान हरिंदर, पूर्व प्रधान शैलेन्द्र ठाकुर, पूर्व उप प्रधान वरिंदर ठाकुर, झाल्टा पंचायत से पूर्व उप प्रधान इंदर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज रांगटा, ओपी किमटेटा,  सुरेश (धानसर) भी मौजूद रहें।

Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment