राज्यपाल ने किया पञ्चाङ्ग कैलेंडर का विमोचन

राज्यपाल ने किया पञ्चाङ्ग कैलेंडर का विमोचन
 
राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में भारतीय वैदिक संस्कृति की काल सम्बन्धित वैज्ञानिक अवधारणाओं व गणितीय गणनाओं के अनुरूप नववर्ष, विक्रमी संवत् ,मास, प्रविष्टे, तिथि अनुसार प्रकाशित किये जाने वाले देशराजीय पञ्चाङ्ग (कैलेंडर) के तृतीय वर्ष संवत् 2079 (सन् 2022-23ई०) का विमोचन किया। 

इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि वैदिक काल परंपरा के अनुरूप तैयार किए गए इस देशराजीय पञ्चाङ्ग ( कैलेंडर) में वर्ष भर की समस्त जीवनोपयोगी, व्यवहार-योग्य, तिथियां- त्यौहार, व्रत-पर्व व शुभाशुभ काल निर्णय ज्योतिषशास्त्रीय गणितीय गणनाओं के अनुरूप सार रूप में अन्य जानकारियां भी संग्रहित की गई हैं, जो सभी आम व विशेष जन के लिए उपयोगी होंगी।  उन्होंने सामान्य कैलेंडर से हटकर नूतन शैली के इस कैलेंडर के प्रकाशन के लिए डॉ. शर्मा के प्रयासों की सराहना की। 

कैलेंडर कर्त्ता व प्रकाशक डॉ. देश राज शर्मा ने कहा कि भारत की वैदिक काल परंपरा और राजकीय, शासकीय पद्धति के अनुरूप, वर्ष भर के महत्त्वपूर्ण दिनों, अवकाशादि का निरूपण इस कैलेंडर में किया गया है। इस कैलेंडर का उद्देश्य सनातन संस्कृति की काल परम्परा का प्रचार-प्रसार करना है। 
.0.
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment