बुशैहर क्षेत्र में रुकें पड़े कार्यो को गति दी जाएगी : रोहित ठाकुर*


*बुशैहर क्षेत्र में रुकें पड़े कार्यो को गति दी जाएगी : रोहित ठाकुर*

बुशैहर क्षेत्र में रुकें पड़े विकास के कार्य को गति दी जाएगी यह बात नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर ने बुशैहर क्षेत्र की मंढोल, सारी, नकराड़ी और झड़ग पंचायत में आयोजित जन आभार कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में बाग़वानी और पर्यटन की दृष्टि से सड़कों की विशेष महत्वता को देखते हुए सड़को को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी समग्र और एक समान दृष्टिकोण के साथ विकास करवाने के लिए वचनबद्ध हैं।रोहित ठाकुर ने कहा कि   हाटकोटी में 66 KVA सब स्टेशन पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत करवाया गया जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा हैं।जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लिए पब्बर नदी से बड़ी उठाऊ पेयजल योजना जिसकी लगभग ₹38 करोड़ रूपए की DPR पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तैयार करवाई गई थी और BRICS द्वारा बजट भी स्वीकृत करवाया गया। उन्होंने कहा कि लम्बित पड़ी डीपीआर को स्वीकृति बारें सरकार के समक्ष मजबूती से मामला उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-2 अन्य मूलभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।  रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में CA Stores स्थापित करने और पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए स्थानों को चिन्हित कर विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो भी घोषणाएं की है उसे अमलीजामा पहनाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा को उप चुनाव में 4-0 से मिली शिकस्त से जनता ने साफ़ संकेत दे दिया है कि भाजपा सरकार की 2022 में विदाई होगी और काँग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापिसी करेंगी।  उन्हें  कहा कि क्षेत्र और बाग़वानों की समस्याओं को विधानसभा के भीतर और सरकार के समक्ष मज़बूती के साथ उठाकर हल करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि उप चुनाव में बुशैहर क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस पार्टी को 1500 से अधिक वोटों की लीड दी। रोहित ठाकुर ने बुशैहर क्षेत्र की जनता का कांग्रेस पार्टी को अपार स्नेह और आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद किया। रोहित ठाकुर ने काँग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मेहनत का फल हैं। जन आभार कार्यक्रम के दौरन पंचायत समिति के उपाध्यक्ष यशवंत जस्टा ,मुनीश शर्मा, ग्राम पंचायत मंढोल के प्रधान चन्दर रांगटा, उपप्रधान प्रकाश, सारी की प्रधान अनु रांगटा, उपप्रधान फ़ेमुदिन, नकराड़ी के उप प्रधान मोनू ब्रागटा, झड़ग के प्रधान अशोक सारटा भी मौजूद रहें।


Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment