संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने लौटने से पहले बुलाए हिमाचल सरकार के छह मंत्री |

संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने लौटने से पहले बुलाए हिमाचल सरकार के छह मंत्री |

दो दिन के प्रवास पर शिमला आए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने गुरूवार को छह कैबिनेट मंत्रियों से बंद कमरे में अकेले-अकेले रिपोर्ट ली। उनका एक सवाल सबके लिए कॉमन था कि मंत्रियों के पास सरकार को रिपीट करने का क्या फार्मूला है? उन्होंने कई तरह के फीडबैक मंत्रियों से लिए। सरकार के कामकाज पर सवाल पूछे और साथ ही मिशन रिपीट के लिए संगठन की कार्ययोजना भी बताई। बीएल संतोष बुधवार रात को पांच कैबिनेट मंत्रियों से मिले थे। इनमें जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, फिर सामाजिक न्याय मंत्री सरवीण चौधरी, फिर तकनीकी शिक्षा मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय की मुलाकात हुई। इसके बाद शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर भी मिले।
शेष बचे छह मंत्रियों के साथ गुरुवार सुबह मुलाकात हुई। इस दौरान मंत्रियों से संबंधित फीडबैक बीएल संतोष के पास पहले से था। कुछ जानकारी जो संगठन के पास थी, उनकी क्रॉस वेरिफिकेशन मंत्रियों से करवाई गई। राष्ट्रीय संगठन मंत्री का पूरा फोकस मिशन रिपीट पर था। इसके बाद बीएल संतोष चंडीगढ़ लौट गए हैं। दिनभर वह पार्टी कार्यालय दीपकमल में रहे और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के साथ वहां मौजूद रहे। हालांकि मंत्रियों से मुलाकात अकेले ही हुई। बीएल संतोष ने हिमाचल के सभी जिला अध्यक्ष और महामंत्रियों को बैठक में भाग लिया। सभी जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों से संतोष ने विस्तृत चर्चा की और सभी से उनका फीडबैक भी लिया।
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment