शिमला में 2 किलो 824 ग्राम अफीम के साथ 2 गिरफ्तार

 शिमला में 2 किलो 824 ग्राम अफीम के साथ 2 गिरफ्तार



स्टोरी: जिले में नशे का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। आए दिन नशा तस्कर पकड़े जा रहे है पुलिस भारी मात्रा में नशे का सामान पकड़ रही है। ताजा मामले में शिमला पुलिस ने शुक्रवार देर रात 2 किलो 824 ग्राम अफीम के साथ नेपाली मूल के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक नशे की खेप के साथ सोलन से शिमला आ रहे हैं तो पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही वह शोघी बैरियर के पास पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोक लिया। तलाशी ली गई तो अफीम बरामद हुई।
आरोपियों के नाम विजय खत्री पुत्र खोले नायक विल मैग्मा जिला रुकुम आंचल रावती (नेपाल) और विजय टीका राम गिरी पुत्र मीना गिरी गांव विजय नगर-4 जिला कपिल वास्तु आंचल लुमानी (नेपाल) हैं। तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी शिमला मोनिका भंटुगरू का कहना है कि शिमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 2 किलो अफीम के साथ 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच एएसआई सुल्तान सिंह कर रहे हैं। पुलिस अब इन दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही हे।
पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि तस्कर अफीम कहां से लाए थे और इसकी डिलीवरी कहां पर होनी थी। पुलिस जिला शिमला में नशे के कारोबार में संलिप्त कुछ संदिग्धों से भी इस घटना को जोड़कर देख रही है। ऐसे में पुलिस की टीम शहर में अन्य जगहों पर भी दबिश दे सकती है।
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment