रोहड़ू, चिड़गांव के थलातर गांव में आग लगने से दो मकान जलकर राख

रोहडू : चिड़गांव तहसील में शिलादेश के थलातर गांव में आग लगने से दो मकान जलकर पुरी तरह राख हो गए। जिसमें प्रशासन के अनुसार लाखों की सम्पती जल कर नष्ट हो गई है। आग की यह घटना सुबह करिब 9 बजे के करीब की बतायी जा रही है, जब घर पर परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। इस हादसे में 2 परिवार के 12 सदस्य प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी तक आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है, जिसकी छानबीन की जा रही है। इस अग्निकांड में सूरज सिंह पुत्र झाबू राम व सुंदला देवी पत्नी भजन सिंह का रिहायशी मकान जल कर राख हा है। वहीं, प्रशासन की ओर से प्रति प्रभावित परिवारों को बतौर फौरी राहत 5 हजार रुपए दिए गए। प्रभावितों के लिए राशन, कपड़े, बर्तन और टैंट की व्यवस्था भी प्रशासन की ओर से की गई है। ग्राम पंचायत उप प्रधान विधा प्रकाश ने बताया कि आग की लपटे इतनी भयानक थी कि गांव वालों ने आग पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास किए, लेकिन आग पर काबू नही किया जा सका, जिससे देखते देखते आशियाना परिवार के सामने ही जल कर राख हो गया। इस दौरान परिवार वाले अपने कपड़ों के सिवाय कुछ भी नहीं बचा पाए।
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment