"आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा करने वालें लोकतंत्र प्रहरियों को सम्मान देना प्रदेश सरकार क़ी सराहनीय पहल:विजय गुप्ता!


"आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा करने वालें लोकतंत्र प्रहरियों को सम्मान देना प्रदेश सरकार क़ी सराहनीय पहल:विजय गुप्ता!(Chief spokesperson State BJYM)

भाजयुमो प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता विजय गुप्ता ने हिमाचल सरकार द्वारा लोकतंत्र प्रहरी सम्मान में आयोजित किये गए भव्य कार्यक्रम की सराहना करते हुए 45 साल पहले 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल के दौरान लोकतंत्र बचाने के लिए जेल जाने वाले 81 लोकतंत्र प्रहरियों को सम्मानित करने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया!

उन्होंने कहा कि आपातकाल आजाद भारत के इतिहास में सदैव काले दिन के तौर पर याद रखा जायेगा!जिन लोगों ने आपातकाल का कड़ा विरोध किया और लोकतंत्र को बचाने में एक लम्बा संघर्ष किया वह हमारे सदैव सम्माननीय रहेंगे!उनका सम्मान करना हमारा दायित्व ही नहीं बल्कि परम् कर्म कर्तव्य भी हैं!

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगाएं गए आपातकाल को शायद ही कोई लोकतंत्र प्रहरी और भारत देश का कोई भी नागरिक भूलना चाहेगा!उन्होंने कहा कि जिस तरह 25 जून 1975 की आधी रात को आपातकाल लगाया गया था जो 21 मार्च 1977 तक 21 माह तक रहा वो ये दर्शाता हैं कि लोकतंत्र की हत्या सही मायने में उस समय हुई थी। 

उन्होंने बताया कि लोकतंत्र को बचाने में अपना योगदान देने वालों को अब जयराम सरकार द्वारा लोकतंत्र प्रहरी सम्मान विधेयक पारित होने से प्रदेश के उन लोगों को जो देश में आपातकाल के दौरान जेलों व थानों में कैद रहे,उन्हें हर माह सम्मान राशि दी जाएगी जोकि प्रदेश सरकार का सराहनीय कदम हैं!
रिपोर्ट :रामगोपाल, ननखड़ी 
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment