* जुब्बल के गिरी गंगा में राजा वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश को किया गया प्रवाहित



* जुब्बल के गिरी गंगा में राजा वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश को किया गया प्रवाहित*

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई द्वारा राजा साहब अमर रहें के उद्धघोष के साथ जुब्बल के गिरी गंगा में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० राजा वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश को प्रवाहित किया गया,
रोहित ठाकुर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व पूर्व विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश को प्रवाहित किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। रोहित ठाकुर ने खड़ापत्थर में आयोजित कलश प्रवाह श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री स्व० राजा वीरभद्र सिंह द्वारा किये गए विकास कार्यो पर प्रकाश डाला और जुब्बल-कोटखाई के दिए योगदान को याद किया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष कपिल ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य भीम सिंह झौहटा, मोती लाल सिथटा, शारदा ठाकुर, प्रेम लता चौहान, मियां मोहिंदर सिंह, पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े हुए प्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद रहें।
*निवेदक*
🙏

Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment