महेंद्र सिंह कायथ को विधानसभा क्षेत्र आनी के लिए मानव कल्याण महासमिति अध्यक्ष नियुक्त करने पर क्षेत्र के लोगो मे खुशी की लहर(आनी, मधु शर्मा

महेंद्र सिंह कायथ को विधानसभा क्षेत्र आनी के लिए  मानव कल्याण महासमिति अध्यक्ष नियुक्त करने पर क्षेत्र के लोगो मे खुशी की लहर
(आनी, मधु शर्मा)
महेंद्र सिंह कायथ को भारतीय मानव कल्याण महा समिति का विधानसभा क्षेत्र आनी का अध्यक्ष नियुक्त करने पर क्षेत्र के लोगो मे खुशी की लहर है।   महेंद्र कायथ ने  हिमाचल प्रदेश के यशस्वी पूर्व में छह बार रह चुके मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का हार्दिक धन्यवाद किया तथा मानव कल्याण महासमिति के  जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर का भी धन्यवाद किया । भारत और  हिमाचल में काँग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प ले चुकी भारतीय मानव कल्याण महा समिति ने अपनी हिमाचल प्रदेश कि इकाई  में सक्रिय सदस्यों को पदभार सौंपे है, इसमे काफी लंबे समय से हिमाचल काँग्रेस काम रहे कार्यकर्ताओं को मौका दिया।  आनी विधानसभा क्षेत्र से काँग्रेस के कर्मठ, ईमानदार, संघर्षशील, जुझारू एवं वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह कायथ को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने पर आनी विधानसभा की जनता काफी उत्साहित है। भारतीय मानव कल्याण महा समिति सम्पूर्ण आनी विधानसभा क्षेत्र में काँग्रेस पार्टी कि नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ही कार्य कर रही है, इसी कड़ी में भारतीय मानव कल्याण महासमिति उनकी नियुक्ति का समाचार मिलने पर समूचे क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। भारतीय मानव कल्याण महासमिति की राज्य, जिला व खण्ड स्तर की टीमों ने अध्यक्ष पद कि गई नियुक्ति पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्बल भविष्य की भी कामना कि है और निर्देशित किया है कि वह काँग्रेस कि जन नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत में लग जाएं! महेंद्र सिंह कायथ ने कहा कि जनता की जो भी समस्या हो उनके समाधान के लिए वह 24  घण्टे लोगों की सेवा में तत्तपर रहेंगे। उनके मोबाइल नंबर  पर कभी भी कोई भी सम्पर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि उक्त संस्था का मुख्य उद्देश्य दीन-हीन, निर्धन, कमज़ोर व बेसहारा लोगों की मदद करना है। कायथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं राज्य स्तर, जिला स्तर  और मंडल स्तर के सभी अध्यक्षो, व पार्टी के सभी सदस्यों का ज़िमेदारी  व बधाई संदेश देने के लिए धन्यवाद किया।
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

1 $type={blogger}: