विकास खण्ड आनी की बिंगल पँचायत के चौकी गांव के महिलामंडल ने स्वच्छता चलाया* आनी, चमन शर्मा

*विकास खण्ड  आनी की बिंगल पँचायत  के चौकी गांव  के महिलामंडल ने स्वच्छता चलाया*
 आनी, चमन शर्मा
आनी विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बिंगल के चौकी गांव की महिलाओं ने महिला मंडल की कार्यकारणी में स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस बैठक में सर्व सहमति से कार्यकारणी ने मासिक सफाई अभियान व भांग उखाड़ो अभियान की रूपरेखा तैयार की है ,जिसमे प्रधान शकुंतला देवी, उप प्रधान संतोष कुमारी,सचिव सुनीता देवी कोषाध्यक्ष संगीता देवी ने सभी महिलाओं के सहयोग को सराहाना की। चौकी गाँव की महिलाओं ने गांव के चारों और गलियों, नालियों और भांग के पौधों को उखाड़ा।इस स्वच्छता अभियान में महिलामण्डल सदस्य किरण, प्रैम लता ,गीता चौहान, रमीला देवी ,आशा देवी, सैनादेवी, मुख मिली ,अंजू देवी, चांदा देवी, बवली, डोल्मा देवी, शक्ति देवी, रीना चौहान, दीपा देवी, राजू ,रीवना ,प्रभा देवी, सोमवती, सत्या देवी, सामपति, मंजू ,नीशा, प्रैम लता, सीमा, कमलेश, रजनी और सन्तोष कुमारी आदि ने भाग लिया ।महिलामण्डल ने एक बैठक का भी आयोजन किया।इस बैठक में निर्णय लिया कि आगामी दिनों में वे स्वच्छता क्षेत्र में, महिला सशक्तिकरण,बेटी बचाओ समेत अन्य जागरूकता कार्यक्रमों में समय-समय पर अपना योगदान देती रहेगी। प्रधान ने कहा कि महिला मंडल की समस्त महिलाएं समय-समय पर गांव के रास्तों,गलियों,जल स्त्रोतों व आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न स्वच्छता अभियान चलाकर गांव के लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।मासिक सफाई अभियान के बाद गाँव मे एक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment