तीन कृषि क़ानून रद्द होना, सच्चाई व अन्नदाता की जीत: रोहित ठाकुर*



*तीन कृषि क़ानून रद्द होना, सच्चाई व अन्नदाता की जीत: रोहित ठाकुर*
केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों को रद्द करना सच्चाई व अन्नदाता की जीत और घमंड ,अहंकार व तानाशाही मोदी सरकार की करारी हार हैं। यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर ने देवरी-खनेटी में आयोजित जन आभार कार्यक्रम के दौरान जनता को सम्बोधित करते हुए कही। रोहित ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि क़ानून वापिस लेना कोई संयोग मात्र नहीं है बल्कि जहां आगामी वर्ष में होने वालें विधानसभा के आम चुनाव का भय है वहीं उप चुनाव में भाजपा को मिली क़रारी हार शिकस्त का नतीज़ा है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से किसान केंद्र सरकार के तीन कृषि क़ानूनों के खिलाफ़ आंदोलन कर रहें हैं यदि सरकार समय रहते क़ानूनों को रद्द कर देती तो 700 आंदोलनकारी किसान शहीद न होते। रोहित ठाकुर ने कहा कि देशभर में हाल ही में हुए उप चुनाव में मिली करारी हार से केंद्र की भाजपा सरकार को आनन-फ़ानन में पेट्रोल-डीज़ल के दामों में कटौती करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा एक समान दृष्टिकोण के साथ संतुलित और समग्र विकास करने का प्रयास किया है जिसे आगे भी निरन्तर जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि  बाग़वानी को और सुदृढ़ करने व पर्यटन स्थलों को चिन्हित कर विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि उप-चुनाव से पूर्व भाजपा सरकार ने जो भी घोषणाएं की हैं उन्हें अमलीजामा पहनाने का प्रयास किया जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि 2014 में केंद्र की भाजपा सरकार 2022 तक बाग़वानों-किसानों की आय दोगुना करने की बात करती थी इसके विपरीत पिछले 7 वर्षों में कृषि-बाग़वानी पर लागत ही दोगुनी हो गई है। रोहित ठाकुर ने कहा कि हाल ही में सम्पन्न हुए उप चुनाव 2022 के आम चुनाव का सेमीफाइनल था। भाजपा के खिलाफ़ सेमीफ़ाइनल में जनता ने काँग्रेस पार्टी को 4-0 से जीताकर संकेत दे दिया है कि 2022 के आम विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ काँग्रेस सरकार सत्ता में वापिसी करेंगी। उन्होंने देवरी-खनेटी और  पराली-बदरूनी पंचायतों की समस्त जनता का उप चुनाव में आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं को चरणबद्ध तऱीके से समाधान करने बारें आश्वासन दिया। रोहित ठाकुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उप चुनाव में निरंतर सँघर्ष और मेहनत कर कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने पर धन्यवाद किया । इस अवसर पर बृजलाल शर्मा निवासी डाहर ने परिवार सहित कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। जन आभार कार्यक्रम में  जुब्बल-नावर-कोटखाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, प्रधान भूप सिंह व सतीश बसोली, उप प्रधान नंद लाल व नीरज रौंगटा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चौहान, राजिंदर बेक्टा,ओ०पी० चंद्रा, पुष्पा कंवर, कामेश्वर सोफ़रा,अमर चंद व ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कपिल ठाकुर भी मौजूद रहें।


*निवेदक*
🙏
*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी*
*जुब्बल-नावर-कोटखाई*
*दिनांक 20 नवम्बर, 2021*
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment