बाग़वानी के लिए ढांचागत विकास को गति दी जाएगी: रोहित ठाकुर*


*बाग़वानी के लिए ढांचागत विकास को गति दी जाएगी: रोहित ठाकुर*
जुब्बल-नावर-कोटखाई में सेब की बाग़वानी के लिए ढांचागत विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने प्रेमनगर, महासू और बखोल पंचायतों में  आयोजित जन आभार कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि  गुम्मा के CA Stores को ₹16.48 करोड़ की लागत से पूर्व काँग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत  ₹1134 करोड़ रूपये के बाग़वानी  विकास प्रोजेक्ट के तहत स्तरोन्नत किया जा रहा हैं जिसे अप्रैल, 2022 तक तैयार कर जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण के लिए गत्त चार वर्षों से लम्बित पड़ी डीपीआर को स्वीकृति प्रदान करने और सड़कों के कछुआ चाल से चले हुए कार्य को गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समग्र और एक समान दृष्टिकोण के साथ विकास करवाने के लिए वचनबद्ध हैं । रोहित ठाकुर ने कहा कि 2022 के आम चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ़ सेमीफ़ाइनल में जनता ने काँग्रेस पार्टी को 4-0 से जीताकर संकेत दे दिया है कि 2022 में भारी बहुमत के साथ काँग्रेस सरकार सत्ता में वापिसी करेंगी। उन्होंने प्रेमनगर, महासू और बखोल की जनता का उप चुनाव में आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं को चरणबद्ध तऱीके से समाधान करने बारें आश्वासन दिया। रोहित ठाकुर ने काँग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मेहनत का फल हैं। जन आभार कार्यक्रम के दौरान एलएमबी बैंक के निदेशक देविन्दर नेगी,बल्सन क्षेत्र से पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार, प्रेमनगर पंचायत की प्रधान शीतल चौहान, उप प्रधान अर्पित खोड़ा, प्रधान ग्राम पंचायत बखोल सोनिका चौहान और उप प्रधान प्रकाश चौहान भी उपस्थित रहें। 

*निवेदक*
🙏
*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी*
*जुब्बल-नावर-कोटखाई*
*दिनांक 27 नवम्बर, 2021*
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment