चेतन सिंह बरागटा व जन प्रतिनिधियों ने सामुहिक रूप से धन्यवाद करते हुए प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग रखी है कि शीघ्र ही दोनों स्थानों पर sdm की नियुक्तियां निमित्त की जाएं

जुब्बल कोटखाई पंचायत  प्रतिनिधियों में जिला परिषद कलबोग वार्ड अनिल कालटा,बाघी पंचायत प्रधान रूप लाल, रत्नाडी पंचायत प्रधान  कुसुम लता , उप प्रधान प्रीतम नेगी, कलबोग उप प्रधान  मोहन्दर चौहान, क्यारवी पंचायत प्रधान मंतीश  चौहान उप प्रधान विकास, चोगन कुल्टी पंचायत प्रधान  अंकुश गांगटा, उप प्रधान संजीव केसटा, नगान रोशन लाल उप प्रधान संदीप भावटा, रामनगर पंचायत समीक्षिका चौहान उप प्रधान संजीव जनारठा, रावलाकयार पंचायत बबिता चौहान, गुम्मा राजेन्द्र चौहान, उप प्रधान अजय मेखठा,  बखोल पंचायत प्रधान सोनिका चौहान, महासू पंचायत प्रधान मन्जीब चौहान, प्रेम नगर प्रधान शीतल चौहान, बागडोमहर पंचायत प्रधान उर्मिला जस्टा, उप प्रधान रमेश, गरावग पंचायत प्रधान सुख चैन उप प्रधान संजीव सावंत,पादली पंचायत प्रधान शशि चौहान उप प्रधान अंशुल,दरगोटी पंचायत प्रधान बिना सावंत उप प्रधान रमेश चौहान, थरोला पंचायत प्रधान जोगिंदर उप प्रधान महिंदर,पुड़ग पंचायत प्रधान रीनू चौहान, उप प्रधान नितिन जदेइक, क्यारी पंचायत प्रधान दुरमा चौहान, उप प्रधान चेतन कड़ेईक, पनोग पंचायत प्रधान रजनी, उप प्रधान  वीरेंद्र , बघाहर पंचायत उप प्रधान चमन पनैक, पराली पंचायत प्रधान सतीश भसोली, झालटा पंचायत प्रधान महाबीर झगटा, उप प्रधान प्रदीप कुमार,गिलटाड़ी  पंचायत प्रधान नैना तनेटा, भोलाड़ पंचायत प्रधान सुरेखा ठाकुर, अंटी पंचायत प्रधान रविन्द्र रावत, उप प्रधान वीरेंद्र,  धार पंचायत प्रधान सुषमा सोहटा, बरथाटा पंचायत उप प्रधान बलवंत जबिलटा ,बीसीसी सदस्य रावलाक्यार कांता डिप्टा, व बागडोमहर बीसीसी सदस्य  यशवन्त सरेट, जुब्बल नगर पंचायत अध्यक्ष दलीप चौहान वाइस चेयरमैन सुदर्शना सूद पार्षद दीपक सेहगल, देविंदर सोकटा, राजपाल व कोटखाई नगर पंचायत सदस्य मोहित नन्दा,सुंदर चौहान, व सुनीता घालटा,ने जारी एक प्रेस नॉट में कहा है कि जुब्बल व कोटखाई में उप मंडल अधिकारियों के रूप में ठियोग व रोहड़ू के SDM को अडिशनल चार्ज देने के लिए जुब्बल कोटखाई के जन प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया है । जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा जी के सपनो को पूरा करने के लिए भी विशेष तौर से मुख्यमंत्री जी का आभार जताया है। गौरतलब है कि स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा ने क्षेत्र की जनता को सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से लंबे समय से इस मांग को सरकार के पास रखा था। स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा संतुलित विकास की दृष्टि से जुब्बल व कोटखाई में अलग अलग sdm कार्यलय खोलने की मांग निरंतर रखते आ रहे थे। उनके स्वर्गवास के बाद माननीय मुख्यमंत्री जी ने खडाप्थर में बरागटा जी द्वारा लिखी गयी अंतिम चिठ्ठी को दिखाते हुए,इस मांग को पूरा करने की बात कही थी। जिसके लिए चेतन सिंह बरागटा जी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मजबूती के साथ माननिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष पक्ष रखा था। परिणामस्वरूप आज sdm कार्यलय में अधिकारियों को बैठने के आदेश जारी हो चुके है। चेतन सिंह बरागटा व जन प्रतिनिधियों ने सामुहिक रूप से धन्यवाद करते हुए प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग रखी है कि शीघ्र ही दोनों स्थानों पर sdm की नियुक्तियां निमित्त की जाएं
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment