कोटखाई जोन की कार्यकर्ता बैठक का आयोजन गोपाल जबैइक जी की अध्यक्षता में किया गया



कोटखाई जोन की कार्यकर्ता बैठक का आयोजन गोपाल जबैइक जी की अध्यक्षता में  किया गया। जिसमें सैेंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।चेतन बरागटा ने चुनाव मे समर्थन देने के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान आगामी रणनीति भी तैयार की गई। 
बरागटा ने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई में हजारों कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ लोगों का परिवार मेरे साथ है। उन्ही की सहमति से उपचुनाव लड़ा था। आगे भी उनकी की इच्छानुसार कार्य करता रहुंगा। बरागटा ने कहा कि जो विश्वास लोगों ने मुझ पर जताया है। उस पर वह खरा उतरेंगे। हमेशा लोगों से जुड़ें रहेंगे। तथा जन समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि उनका निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ना जरूरी था। जुब्बल नावर कोटखाई में उनके पिता द्धारा कई सालों की मेहनत के बाद भाजपा का एक बढ़ा कुनबा खड़ा किया गया। अगर वह चुनाव नहीं लड़ते तो सारा कुनबा उपचुनाव मेें ही बिखर जाता। आज सभी लोग एकजुटता के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने का उन्हें मलाल तो है। लेकिन इस बात की खुशी है कि एक निर्दलीय प्रत्याशी को 42 प्रतिशत लोगों ने मत दिए हैं। जो अपने आप में एक रिकार्ड है। 

Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment