जुब्बल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया चेतन ब्रागटा का स्वागत, बैठक में भाजपा के 9 पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे मौजूद

बैठक मे भाजपा के 9 पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे मौजूद!
                  जुब्बल मे अमीचंद चौहान की अध्यक्षता में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन हुआ जिसमे युवा नेता चेतन बरागटा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। यहाँ पर चेतन बरागटा का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। खराब मौसम व पिछली रात हुई बर्फबारी के बावजूद भी बैठक मे हजारों कार्यकर्ता ने भाग लिया। इस बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया गया तथा दिवंगत नेता नरेन्द्र बरागटा द्वारा क्षेत्र के लिए किए गए कार्यो को कार्यकर्ता के समक्ष रखा गया।
        बैठक में भाजपा के नौ पूर्व मंडल अध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में लम्बित पढ़े सभी विकास कार्यो को जल्द पुरा करने का आग्रह किया। बैठक में आने वाले चुनाव के बारे मे चर्चा कर आगामी रणनीति बनाई गई। भाजपा जुब्बल नावर कोटखाई के 9 पूर्व मंडल अध्यक्षों सहित सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने चेतन बरागटा को अपना पुरा समर्थन देने का ऐलान किया। पूर्व भाजपा मंडल के सभी अध्यक्षों ने एक स्वर में भाजपा प्रदेश संगठन एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अपील की है की जुब्बल नावर कोटखाई उतपन्न हुए विवाद का शीघ्र निपटारा कर पार्टी को मजबूती प्रदान करें।चेतन बरागटा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि निर्दलीय बेशक हूँ लेकिन 24 हजार लोगों का आश्रीवाद मेरी ताकत है। हर मुद्दे को डंके की चोट पर उठाउंगा। स्व. नरेन्द्र बरागटा का बेटा हूँ, उनके साथ संघर्ष को मैने नजदीक से देखा और महसूस किया है। कार्यकर्ता की एकता और सहयोग ही मेरी ताकत। मेरे पिता की तरह मै भी कभी जुब्बल नावर कोटखाई के मान सम्मान को झुकने नही दूंगा। चेतन बरागटा ने जुब्बल नावर कोटखाई में चल रहे विकास कार्यो के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया उन्होने कहा कि ठियोग हाटकोटी सड़क पर पुलो का कार्य प्रगति पर है तथा पानी की बहुत बड़ी योजना ब्रिक्स का कार्य प्रगति पर है जिसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आभारी है।

बैठक मे जिला परिषद सदस्य अनिल कालटा, बीडीसी उपाध्यक्ष रोहडू मनोज सुनटा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसरण काल्टा, हरबंस धोलटा, कृष्ण चंद मानटा, लायकराम चौहान, बलबीर ठाकुर, गोपाल जबेइक, रावेन्द्र चौहान, महेन्दर नेकटा, जगदीश चौहान,अशोक चौहान,झालटा पंचायत प्रधान महाबीर झगटा, नैना तनेटा, प्रीतम घोलटा, राम प्रकाश जगिथटा, मीनाक्षी मान्टा, मोहन लाल धोटा,किताब सिंह नेगी,जोगिंदर धलटा, सतीश पीरटा, पिंकी कोटवी, पूर्व बीडीसी चेयरमैन विजय लक्ष्मी, इंदर सिंह धान्टा, सुरेंद्र धौंलटा, जतिन चौहान, प्रदीप चौहान,अंनत लाल किस्टा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment