सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के धरना रोष प्रदर्शन पर पाबंदी लगाकर कर्मचारियों से अन्याय व तानाशाही का दिया प्रमाण: काजल

सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के धरना रोष प्रदर्शन पर पाबंदी लगाकर कर्मचारियों से अन्याय व तानाशाही का  दिया प्रमाण: काजल
आपका विधायक आपके घर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रजियाणा खास  में बोले विधायक

कांगड़ा,28 फरवरी, मनोज:विधायक पवन काजल ने कहा प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के धरना रोष प्रदर्शन पर पाबंदी लगाकर कर्मचारियों से अन्याय व तानाशाही का प्रमाण दिया है। लोकतंत्र में समाज के हर वर्ग को अपने हक व न्याय की लड़ाई लड़ने का अधिकार है ऐसे में कर्मचारियों वर्ग पर यह तुगलकी फरमान थोप कर भाजपा सरकार ने दर्शा दिया कि वह सत्ता के नशे में चूर है। काजल रविवार को वह आपका विधायक आपके घर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत रजियाणा खास मैं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। काजल ने एक कहां प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से तंग आ चुकी है। पहले सरकारी कर्मचारियों को अपने वेतन विसंगतियां दूर करवाने के लिए संघर्ष करना पड़ा और अब सरकार अपनी फजीहत को छिपाने के लिए समाज के हर वर्ग पर दबाव बना रही है। उन्होंने कहा ग्राम पंचायत रजियाणा खास में ग्रामीणों को 24 घंटे पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रदेश की भाजपा सरकार कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास करवाने में फिसड्डी रही है पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में शुरू विकास कार्यों को पूरा करने में अड़ंगे अटकाये जा रहे हैं। उन्होंने गांव के चार महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए की राशि भी स्वीकृत की। इस मौके पर पंचायत के बाशिंदों ने विधायक काजल को तलवार भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व प्रधान राजीव कुमार रंजू ,राज कुमार बार्ड पंच,पंचायत समिति सदस्य अनीता देवी, सुनीता देवी, ममता भण्डारी प्रधान कुल्थी, नवल कुमार उप प्रधान तकीपुर, रतन मल्होत्रा, प्रेमलता, संतोष कुमारी, जसवन्त भण्डारी, रविन्द्र कुमार, त्रिलोक चन्द, राम चन्द, हेम राज, सरदार गुरदियाल सिंह, गुरदेव, रविन्द्र कुमार, सतीश कुमार, नरेश सलारिया, प्रकाश चन्द, सीमा देवी, सुरजीत कुमार, सतीश कुमार, अनिल कुमार, विपन राणा, पुष्पा देवी, कुन्ता देवी, नीलम कुमारी,अनीता कुमारी, भी उपस्थित रहे। 
फ़ोटो: लोगों के साथ विधायक पवन काजल।
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment