विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम।.. बीजेपी जुब्बल नावर कोटखाई

विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम।


भारतीय जनता पार्टी मंडल जुब्बल नावर कोटखाई ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की चार राज्य में हुई शानदार जीत पर जुब्बल और कोटखाई बाजार में जश्न मनाया।
 भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीलम सरैक, मंडल महामंत्री यशपाल शर्मा, अजय भेरटा, मंडल उपाध्यक्ष दलीप चौहान,रविंद्र रावत,मोहन चौहान,खुशीराम कपालटा,सुनील खोंटा,ईश्वर सिंह सचिव पंकज,बोबी,पृथ्वी,लाजवंती,अमित चौहान युवा मोर्चा अध्यक्ष अखिल पीरटा,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गोपी लाल,महिला मोर्चा अध्यक्ष कल्पना खोलटा एवम किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव ने जारी संयुक्त ब्यान में कहा कि हमारे पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है जिसमें जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के साथ लगते उत्तरकाशी जिले में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है पुरोला विधानसभा और गंगोत्री विधानसभा सीटों पर पर भाजपा प्रत्याशियों ने भारी मतों से जीत दर्ज की है भाजपा मंडल का कार्यकर्ता इस जीत से काफी उत्साहित है। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा की उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला में जुब्बल कोटखाई के कार्यकर्ता व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण फालटा पार्टी की ओर से प्रभारी थे और इस जीत में उनकी अहम भूमिका रही है। भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि इन विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर जनता ने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है।
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment