युवा वर्ग समाज व देश का भविष्य: रोहित ठाकुर*


*युवा वर्ग समाज व देश का भविष्य: रोहित ठाकुर*

युवा वर्ग देश की ताक़त और भविष्य हैं। यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने यूथ क्लब कायना द्वारा आयोजित विंटर कप क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में कही। रोहित ठाकुर ने कहा कि भागदौड़ भरी जीवनशैली में खेल-कूद हमें मानसिक और शारिरिक तौर पर मज़बूत बनाते हैं इसलिए युवाओं को बढ़चढ़ कर खेलों को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। रोहित ठाकुर ने कहा कि खेलों से युवा आगे बढ़कर अपनी जिंदगी को ऊंचाइयों के शिखर तक पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के कई युवा क्रिकेट में नाम कमा चुके हैं। रोहित ठाकुर ने युवाओं में नशे के बढ़ते प्रचलन पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा युवाओं से नशे से बचकर अपनी शक्ति का सकारात्मक उपयोग करने की अपील की। रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना ही उनका एकमात्र संकल्प हैं। उन्होंने कहा कि ठियोग-हाटकोटी सड़क का शेष कार्य सितम्बर 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में BRICS के माध्यम से  ₹44.52 करोड़ की स्वीकृत अतिमहत्वाकांक्षी पब्बर उठाऊ पेयजल योजना का चार वर्षों से लम्बित टेन्डर आबंटित कर कार्य प्रारंभ हो गया हैं। इस योजना के बनने से जुब्बल-नावर-कोटखाई  की 27 पंचायतों के 194 गांव लाभन्वित होंगें। रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के प्रयासों से जर्मन वित्तपोषित ₹18 करोड़ की लागत से KFW योजना के तहत हाटकोटी में 66 केवी विद्युत नियंत्रण केंद्र को जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि  गुम्मा के CA Store को ₹16.48 करोड़ की लागत से पूर्व काँग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत  ₹1134 करोड़ रूपये के बाग़वानी  विकास प्रोजेक्ट के तहत स्तरोन्नत किया जा रहा हैं जिसे सेब सीज़न तक जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इसी प्रकार कई वर्षों से 22 KV विद्युत उप नियंत्रण केंद्र घुंघलीधार (जुब्बल) के लम्बित पड़े नवीनीकरण के मामलें को गत बजट सत्र में उठाया गया था जिसके लिए ₹1.54 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत हो गई हैं। उन्होंने कहा कि नवीनीकरण का कार्य जल्द ही प्रारम्भ होगा जिससे जुब्बल और साथ लगती पंचायतों की विद्युत आपूर्ति समस्याएं दूर होगी। विंटर कप क्रिकेट प्रतियोगिता में 96 टीमों ने भाग लिया। रोहित ठाकुर ने विजेता टीम चाँदनी  किंग बलसन व उप विजेता टीम फ्रेंड्स बराल को जीत पर बधाई दी और प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालें खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।  इस अवसर पर  रूपिंदर धालटा प्रधान ग्राम पंचायत, कोट-कायनगोपी लाल उप प्रधान, चंदर रांगटा प्रधान व प्रकाश उप प्रधान  ग्राम पंचायत मंढोल, यशवंत जस्टा उपाध्यक्ष पंचायत समिति, ईश्वर सिंह भोल्टा प्रधान व प्रेमलता चौहान पूर्व जिला परिषद सदस्य,  युवक मंडल के प्रधान सुनील किमटा  व अन्य  पदाधिकारीगण, सन्तोषीनगर, शोली व कायना से महिला मंडल, पूर्व प्रधान निरंजन चौहान, सिकन्दर किमटा, शान्ता माउंटा, प्यारे लाल  रामलाल केस्टा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता कैलाश मांटा, राजिंदर किमटा व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

*
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment