जुब्बल नावर कोटखाई का समग्र और संतुलित विकास होगा:रोहित ठाकुर*


*जुब्बल नावर कोटखाई का समग्र और संतुलित विकास होगा:रोहित ठाकुर*

जुब्बल नावर कोटखाई में गत वर्षों की लम्बित पड़ी पेयजल व सिंचाई योजनाओं के कार्यो को गति दी जा रही हैं। यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कोटखाई की घुंडा भडे़च
 पंचायत में आयोजित विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम में कही। रोहित ठाकुर ने कहा कि घुंडा व इसके साथ लगते क्षेत्रों के लिए गिरी उठाऊ पेयजल योजना गत चार वर्षो से लम्बित पड़ी थी जिसे अब विधायक प्राथमिकता में डाल ₹3.94 करोड़ की डीपीआर बनाकर शीघ्र टेन्डर लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक प्राथमिकता से वित्त पोषित गिरी उठाऊ पेयजल योजना से घुंडा, जबरोग, चटोली, कोटी व साथ लगते गुम्मा पंचायत के क्षेत्र की जनता भी लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि पिछले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत ₹8.20 करोड़ से बनने वाली हिमरी-घुंडा सिंचाई  योजना को जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई में पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ₹63 करोड़ की स्वीकृत सिंचाई योजनाएं धरातल पर दिखाई देनी शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि घुंडा पंचायत के अंतर्गत बगोड़ी-घुंडा वाया चटोली-जबरोग संपर्क मार्ग की पिछले चार वर्षो से पासिंग लम्बित पड़ी थी जिसकी तमाम औपचारिकताएं पूरी कर पिछले दिनों ही जनता को समर्पित कर दिया गया हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि घुंडा में बिजली की समस्या को देखते हुए आने वाले वितीय वर्ष 2022-23 के जट में ट्रांसफार्मर स्वीकृत कर लगवा दिया जाएगा । रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जुब्बल-नावर-कोटखाई का समग्र और एक समान दृष्टिकोण के साथ विकास करवाने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि  गुम्मा के CA Store का स्तरोन्नत कार्य ₹16.48 करोड़ व फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट  पराला का निर्माण ₹91 करोड़ की लागत से पूर्व काँग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत  ₹1134 करोड़ रूपये के बाग़वानी  विकास प्रोजेक्ट के तहत किया रहा हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि गुम्मा CA स्टोर का स्तरोन्नत कार्य सेब सीज़न तक पूरा कर लिया जाएगा जबकि पराला फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट इसी वर्ष जनता को समर्पित होगा। उन्होंने कहा कि ठियोग - हाटकोटी सड़क पर सभी पुल इसी वर्ष सितंबर माह तक मुकम्मल किए जाएंगे।
 रोहित ठाकुर ने 2021 के उप चुनाव में घुंडा पंचायत की समस्त जनता का कांग्रेस पार्टी को अपार स्नेह और आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने घुंडा पंचायत के काँग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली बढ़त को कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मेहनत का फल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आने वाली चुनौतियों के लिए भी लामबद्ध होने का आह्वान किया। विधायक रोहित ठाकुर ने जन समस्याओं को भी सुना और जल्द ही विभागों के अधिकारियों से संवाद कर निपटारा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, एलएमबी बैंक के निदेशक देविन्दर नेगी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व प्रधान व कैलाश फ़ेडरेशन के पूर्व निदेशक कँवर मदन सिंह,  पंचायत समिति जुब्बल-कोटखाई की अध्यक्षा रेखा चौहान, घुंडा भडे़च पंचायत प्रधान बृजेश कँवर,  हिमरी पंचायत के प्रधान सुनील चौहान, ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष कपिल ठाकुर, बीडीसी सदस्या कमलेश ठाकुर, अजय मैगटा उप प्रधान ग्राम पंचायत गुम्मा,  विक्रम कँवर पूर्व ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष जुब्बल नावर कोटखाई, पूर्व प्रधान सोहन लाल, पूर्व बीडीसी सदस्य बली राम शास्त्री, पूर्व उप प्रधान प्रकाश शर्मा, सन्दीप चौहान पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत कोटखाई, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप चौहान, कँवर सोहन सिंह आदि मौजूद रहें।

*निवेदक*
    🙏
*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी*
*जुब्बल नावर कोटखाई*
*दिनांक 27 मार्च, 2022*
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment