भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवम सिरमौर ज़िला प्रभारी अरुण फाल्टा पर जुब्बल के कांग्रेसी नेता द्वारा झूठे व्यक्तिगत आरोप निंदनीय।*


*भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवम सिरमौर ज़िला प्रभारी अरुण फाल्टा पर जुब्बल के कांग्रेसी नेता द्वारा झूठे व्यक्तिगत आरोप निंदनीय।*
...प्रताप सिंह राणा 
मीडिया प्रभारी भाजपा मंडल

कहा व्यक्तिगत झूठे आरोपों के खिलाफ होगी उचित कानूनी कार्रवाई।
विधायक रोहित ठाकुर जवाब दे।


जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से संबंधित कांग्रेस के एक नेता द्वारा भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण फालटा पर सोशल मीडिया पर अपनी आईडी के माध्यम से जिस प्रकार से झूठे व्यक्तिगत आक्षेप किए जा रहे हैं वह कांग्रेसी पार्टी के कार्यकर्ताओं की संस्कृति को दर्शाता है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा, महामंत्री यशपाल शर्मा, अजय भेरटा उपाध्यक्ष मोहन चौहान, सुनील डोगरा दलीप चौहान, रविन्द्र सिंह रावत, खुशी राम कपालटा, ईश्वर सिंह, मंडल सचिव पृथ्वी राज नेपटा, बॉबी भागटा, लाजवंती ठाकुर, पंकज औकटा, सोशल मीडिया प्रभारी अंचल शर्मा, मंडल मीडिया प्रभारी प्रताप राणा सह प्रभारी विजय भारद्वाज, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अखिल पिरटा, महामंत्री संजय बस्टा, रोनीत चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपीलाल गरीबटा, महामंत्री सुरेंद्रमोहन,  मदन आजाद, भाजपा मंडल कार्यकारिणी सदस्य आत्माराम तेजटा, महावीर राठौर,   ने जारी संयुक्त बयान के माध्यम से कहा कि  कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सिरमौर जिला के सह प्रभारी अरुण फाल्टा  द्वारा पिछले दिनों विधायक रोहित ठाकुर की कार्यप्रणाली पर एक प्रेस नोट जारी किया गया था जिसके बाद पूरे कांग्रेसी खेमे में बौखलाहट हो गई और जनहित में राजनीतिक विषयों पर चर्चा करने के बजाय कांग्रेस के नेता  व्यक्तिगत झूठे आरोप लगाकर भाजपा नेताओं की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को याद रखना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी मुद्दों पर आधारित राजनीति करती है और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए राजनीति को सेवा का साधन समझती है किंतु स्थानीय विधायक रोहित ठाकुर व उनकी टीम अब बौखलाहट में भाजपा के नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर अपने कुर्सी बचाने का प्रयास कर रहे हैं जो शर्मनाक है।
लोकतांत्रिक प्रणाली में पक्ष और विपक्ष जनहित में राजनीतिक विषयों पर आरोप-प्रत्यारोप करते हैं जो स्वभाविक लोकतांत्रिक प्रणाली है किंतु जो व्यक्ति पिछले 25 वर्षों से समाज के काम में जुड़ा हो और सार्वजनिक जीवन में स्वच्छ छवि के साथ राजनीति में आगे बढ़ रहा हो उसे कांग्रेसी कार्यकर्ता व्यक्तिगत झूठे आरोप लगाकर छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं जो निंदनीय है और यह सारा प्रकरण कांग्रेस पार्टी की मानसिकता और इनके नेताओं की बौखलाहट को दिखाता है। जुब्बल कोटखाई भाजपा ने स्थानीय विधायक रोहित ठाकुर जी से सवाल किया है कि क्या वे अपने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के इस रवैया का समर्थन करते हैं? भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार झूठे आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ उचित कानूनी कारवाई की जाएगी।

Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment