नावर क्षेत्र में सड़को को मिलेगी प्राथमिकता: रोहित ठाकुर*

*नावर क्षेत्र में सड़को को मिलेगी प्राथमिकता: रोहित ठाकुर*

सड़कें हमारी जीवन रेखा हैं और बाग़वानी के लिए सड़कें सेतु का काम करती हैं।  सड़कों के बिना बाग़वानी की कल्पना भी नही की जा सकती। यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने नावर क्षेत्र के टिक्कर में आयोजित   विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम के दौरान कही। रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नावर क्षेत्र की हर पंचायत में बाग़वानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल (2012-17)  में नावर क्षेत्र के पुजारली नं 4 मे 22 KVA विद्युत नियंत्रण केंद्र, सिंचाई योजनाओं के लिए लगभग ₹20 करोड़ और विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए ₹52  करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया। उन्होंने कहा कि टुटूपानी में ₹6.69 करोड़ की लागत से सेब ग्रेडिंग व पैकेजिंग केंद्र का निर्माण पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित ₹1134 करोड़ के बाग़वानी विकास प्रोजेक्ट के तहत हो रहा हैं जिसका निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा।  रोहित ठाकुर ने कहा कि गत चार वर्षो में नावर क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया गया *और  एक भी कार्य को विधायक प्राथमिकता में नहीं डाला गया। उन्होंने कहा कि वे जुब्बल नावर कोटखाई का समग्र और एक समान दृष्टिकोण के साथ विकास करवाने के लिए वचनबद्ध हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि 2021 के उप चुनाव के बाद नावर क्षेत्र की 5 सड़कें विधायक प्राथमिकता से डीपीआर  बनवा कर आगामी कारवाही के लिए अनुमोदित की गई हैं और इस वर्ष भी नावर क्षेत्र की 2 सड़कों को विधायक प्राथमिकता में डाला गया हैं। उन्होंने कहा की नावर क्षेत्र में कछुआ चाल से चले हुए सड़को के कार्य को गति प्रदान की जा रही हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि नावर क्षेत्र कांग्रेस पार्टी का गढ़ हैं और नावर क्षेत्र ने हर चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाई हैं। उन्होंने नावर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव के लिए लामबद्ध होने का आहवान किया। विधायक रोहित ठाकुर ने जनता की सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत  सहित अनेक समस्याओं को सुना और सम्बंधित विभाग के चर्चा कर जल्द ही सुलझाने का आश्वासन दिया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, पंचायत प्रतिनिधि सुषमा टेगटा,पम्पा देवी,रेवती देवी,गीता देवी,आशा शर्मा, बलबीर द्रगटा,सुशील मोहन रानटा, कपिल चौहान, राजीव धालटा, ज्ञानपति,मानसी चौहान अध्य्क्ष अनुसूचित जाति मुनी लाल नरसेठ, जॉन अध्य्क्ष ज्वाला प्रसाद जगीठता,वेद सुनटा और भोपाल शर्मा मौजूद रहे। 


 
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment