भाजपा जुब्बल कोटखाई मंडल द्वारा पार्टी स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


भाजपा जुब्बल कोटखाई मंडल द्वारा पार्टी स्थापना दिवस पर  कार्यकम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष  संजीव कटवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री उमेश शर्मा जी पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्या नीलम सरैईक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरूण फाल्टा,पूर्णकालिक विस्तारक चेतराम वर्मा और भाजपा मण्डल के सभी मोर्चो और प्रकोष्ठों के  एवं कार्यकारिणी सदस्य के साथ साथ जुब्बल नावर कोटखाई के विभिन्न महिला मंडलों की महिलाएं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संजीव कटवाल ने कहा कि भाजपा ने देश में  एक अलग पहचान बनाई है और हमारा कार्यकर्ता राजनीति कम और समाज सेवा ज्यादा करता है।भाजपा सरकार ने राम मंदिर बनाकर सभी राम भक्तो का सम्मान बढ़ाया है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण फाल्टा ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता है और हम सभी के कारण आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।इस नीलम सराईक ने भी लोगो को संबोधित किया और कहा की जयराम सरकार में जुब्बल कोटखाई का अथाह विकास हुआ है और आगामी समय में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।
उमेश शर्मा ने कहा कि 9 तारीख को शिमला में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के स्वागत में जुब्बल नावर कोटखाई मंडल से हजार कार्यकर्ता जाएंगे। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 30 अप्रैल तक विधानसभा जुब्बल कोटखाई में पदाधिकारी पदयात्रा के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएंगे और पार्टी के कार्य करता के घर पर झंडा लगाएंगे
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment