राष्ट्रवादी हूँ,मैं–––चेतन सिंह बरागटा

 राष्ट्रवादी हूँ,मैं–––चेतन सिंह बरागटा

आज कोटखाई जोन की कार्यकर्ता   बैठक हुई। जिसमे सैंकड़ों कार्यकर्ताओं सहित चेतन सिंह बरागटा  भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आगामी रणनीति की योजना को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।
युवा नेता चेतन सिंह बरागटा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्व नरेंद्र बरागटा द्वारा लिखित अंतिम चिट्ठी पर संज्ञान लेते हुए खडाप्थर में अपने सम्बोधन में जुब्बल व कोटखाई में एस. डी. एम. कार्यलय व कोटखाई में बीडीओ कार्यलय के साथ- साथ नावर क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र ,कलबोग में उपतहसील खोलने की घोषणा की थी एवं इन सभी कार्यों को मुख्यमंत्री जी ने धरातल पर भी उतारा। जिसके लिए जुब्बल नावर कोटखाई की समस्त जनता की ओर से हम बारम्बार मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करती है। 
बागवानों को काफी लंबे समय से सब्सिडी पर  उद्यान विभाग के द्वारा  दिए जाने वाले उत्पाद नही मिल रहे है। जोकि परेशानी का सबब बन हुआ है। हम मांग करते है कि शीघ्र अति शीघ्र बागवानों को यह उत्पाद उपलब्ध करवाएं जाएं । 
चेतन सिंह बरागटा ने कहा कि हिमफेड व एच. पी. एम. सी. के द्वारा किसानों बागवानों की जमा राशि पर अदायगी के रूप मे विभिन्न उत्पाद दिए जाते है। यहां हमारा निवेदन है कि किसानों बागवानों को एन्टिहेल नट्स व बाँस भी उन उत्पादों के साथ एड किये जायें। 
इसके साथ साथ जुब्बल व कोटखाई में नियमित रूप से एस. डी. एम. की नियुक्ति व कोटखाई में काफी समय से नायब तहसीलदार के रिक्त पड़े पड़ को भी भरा जाएं।
गौरतलब है कि स्व नरेन्द्र बरागटा जी के प्रयासों में मुख्यमंत्री जी के सौजन्य से कोटखाई में लोक निर्माण विभाग खोला गया था। जिसका क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री जी का  आभार व्यक्त करते है। इस लोक निर्माण विभाग के डिवीजन में अभी भी कई रिक्त पद पड़े है। जिसको भरने की मांग भी हम मुख्यमंत्री जी करते है। ताकि विकासात्मक कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ाया जा सके।
चेतन सिंह बरागटा ने कहा कि जयराम सरकार ने प्रदेश के अंदर जनहित योजनाओं की झड़ी लगाई है जिसका लाभ भरपूर मात्रा में प्रदेश की जनता को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली मर्तबा हर वर्ग के लिए एक साथ इतनी योजनाओं को लाया गया है। जिसमे हिमकेयर योजना ,सहारा योजना,मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना ,शगुन योजना इत्यादि अनेकों योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। जिसके लिए हम समस्त जनता की ओर से मुख्यमंत्री जी का विशेष रूप से आभार प्रकट करते है।
चेतन सिंह बरागटा ने कहा कि कांग्रेस के साथ मिलकर कुछ लोगों द्वारा आम आदमी पार्टी को मेरे साथ जोड़कर अटकलें लगाई जा रही हैं। जिसका खंडन करने के साथ साथ स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूँ कि मैं प्रखर राष्ट्रवादी हूँ। खालिस्तानीयों के साथ सम्बन्ध रखने वालों के साथ मेरा दूर दूर तक कोई लेना देना नजी हो सकता। मैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को अपना आदर्श मानता हूं। उनके नेतृत्व में देश सशक्त रूप से आगे बढ़ रहा है। एकात्मवाद व राष्ट्रवाद मेरी आत्मा में बसा है। उन्होंने कहा कि उप चुनाव में हमारा झंडा भगवा ही था औऱ भविष्य के लिए भी भगवा ही लहराया था,भगवा ही लहराएगा,यही हमारा संकल्प है।जिसके लिए हम प्रयासरत व संघर्षरत है।
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment