नरेन्द्र बरागटा के कार्यो का श्रेय लेना रोहित ठाकुर की पुरानी आदत: चेतन बरागटा*


*नरेन्द्र बरागटा के कार्यो का श्रेय लेना रोहित ठाकुर की पुरानी आदत: चेतन बरागटा*

युवा नेता चेतन बरागटा नावर प्रवास  के दौरान नालावन,कुठाड़ी और कडीवन बूथ पर कार्यकर्ताओं बैठक में शामिल हुए।
जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर के कार्यकाल में नावर की हर क्षेत्र में घोर अनदेखी होती आई हैं।
इस बार भी उप चुनाव में जो भी वादे उन्होंने यहां की जनता से किए थे उसको वो पुरा नही कर पा रहे हैं। विधायक सिर्फ नरेन्द्र बरागटा जी के प्रयासों से इस क्षेत्र में हुए कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। जिसमें वो कभी सफल नहीं हो पाएंगे क्योंकि इस क्षेत्र की सजग जनता सच्चाई से वाकिफ हैं।
चेतन ने कहा कि स्व. नरेन्द्र बरागटा ने हमेशा विकास को प्राथमिकता देते थे जिस सोच के चलते नावर में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाग़वानी,बिजली और पानी के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई हैं।
नावर क्षेत्र में पुजारली 4 में 22KV पावर कंट्रोल पाइंट स्टेशन स्थापित करना,टुटूपानी में कोल्ड़ स्टोर पैकेजिंग ग्रेडिंग यूनिट लगाना,आई टी आई भवन का निर्माण करना, अग्निशमन केन्द्र की स्थापना करना, पुलिस स्टेशन का नया भवन निर्माण, टिक्कर में हास्पिटल के नए भवन बनाना तथा टिक्कर में तहसील का सृजन करना स्व. नरेन्द्र बरागटा जी के प्रयासों वो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से ही संभव हुआ है।
उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र में लम्बित पड़े कार्यो को गति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी से निवेदन करेंगे।
उन्होंने नालावन,कुठाड़ी और कडीवन बूथ की जनता का उप चुनाव में आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद किया। तथा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उप चुनाव में इन बूथों से जितने भी मत मुझे प्राप्त हुए वो कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मेहनत का फल हैं।

प्रेषक: 
राजीव मैहता
जुब्बल कोटखाई
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment