शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी कुंजी:रोहित ठाकुर*

*शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी कुंजी:रोहित ठाकुर*
शिक्षा हमारे जीवन की समृद्धि की सबसे बड़ी कुंजी हैं। यह बात जुब्बल नावर कोटखाई  के विधायक रोहित ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरथाटा में अंडर 19 वर्षीय छात्रा जोनल प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा दान के महत्व को बताते हुए कहा कि ईमानदारी और निष्ठा के साथ दी गयी शिक्षा कभी बेकार नहीं जाती है। बच्चे का भविष्य तो संवरता ही है साथ ही शिक्षक भी जीवन पर्यंत सम्मान प्राप्त करते हैं। स्कूलों में शिक्षा के साथ-2 खेल गतिविधियां छात्रों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के विकास में मददगार होती हैं।  उन्होंने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-2 खेलों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बरथाटा पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल की गृह पंचायत रही हैं।उनके कार्यकाल में शिक्षा, बाग़वानी, स्वास्थ्य और सड़को के क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास हुआ हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस कार्यकाल (2003-07 और 2012-17) में ग्रामीण इलाकों के दूरदराज़ के क्षेत्रों में घर द्वार तक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए शैक्षणिक संस्थान खोलें गए। उन्होंने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई में सर्वाधिक 32 उच्च माध्यमिक पाठशालाएँ व टिक्कर में कॉलेज खोला गया। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए जुब्बल नावर कोटखाई में खेल मैदान को प्राथमिकता दी जाएगी। सड़कें किसी भी विकास के क्षेत्र में जीवन रेखा की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में तो विकास की संभावनाओं के द्वार खोल देती हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने में पूर्व कांग्रेस सरकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। उन्होंने कहा कि गत छ: माह में जुब्बल नावर कोटखाई के विभिन्न क्षेत्रों में 20 सड़कों को पास कर जनता को समर्पित कर दिया गया हैं। इसी प्रकार गत 4 वर्षों से लंबित पड़ी बटाड़गलु टिक्करी सरानी जुब्बड़ संपर्क सड़क जो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरथाटा को भी जोड़ती हैं उस पर ₹40 लाख ख़र्च कर जनता को समर्पित कर दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरथाटा के भवन निर्माण पर ₹1.13 करोड़ की राशि पिछले कार्यकाल में स्वीकृत की गई थी। रोहित ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरथाटा के अध्यापकों व खेल आयोजन समिति को छात्रा खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने जनसमस्याओं को भी सुना और शीघ्र ही संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान करने का आश्वासन दिया। इस प्रतियोगिता में 20 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं की 295 छात्राएं भाग ले रही हैं। इस दौरान उनके साथ बरथाटा पंचायत के प्रधान गोपाल सिंह चौहान,कठासू पंचायत की प्रधान गीता नजटा, उप प्रधान बरथाटा बलवंत, प्रिंसिपल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरथाटा मोहिंदर चंद पिरटा, प्रिंसिपल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल  पितांबर पिरटा, खेल अधिकारी अजय पांटा व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

     🙏
*निवेदक*
*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी*
*जुब्बल नावर कोटखाई*
*दिनांक 15 जुलाई, 2022*
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment