बूथ स्तर की कमेटी संगठन की नीव: रोहित ठाकुर*



*बूथ स्तर की कमेटी संगठन की नीव: रोहित ठाकुर* 
 
संगठन को मजबूती प्रदान करने और उसको चलाने में बूथ कार्यकर्ता की अहम भूमिका होती है। यह वह कड़ी है जो संगठन को एकसूत्र में बांधे रखती है। यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पार्टी कार्यालय जुब्बल में जुब्बल नावर कोटखाई    विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी व एआईसीसी के सचिव क्रिस्तोफ़र तिलक की उपस्थिति में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कही।  उन्होंने कहा कि संगठन का मजबूत बूथ और कार्यकर्ता ही नींव है जिस पर संगठन टिका होता है। उन्होंने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई में मेरा बूथ,सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत हर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जा रहा हैं।  उन्होंने हिमाचल प्रदेश में आगामी महीनों में होने वाले आम विधानसभा चुनाव को देखते हुए हर एक कार्यकर्ता से ज़मीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की अपील की। जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी व एआईसीसी के सचिव क्रिस्तोफ़र तिलक ने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई में कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं का मजबूत संगठन हैं।  उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता और कांग्रेस पार्टी के मजबूत संगठन के चलते 2021 के उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जुब्बल नावर कोटखाई में ऐतिहासिक जीत सम्भव हो सकी। क्रिस्तोफ़र तिलक ने कहा कि तमाम कोशिशों, घोषणाओं और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के बावजूद भी वर्तमान सरकार भाजपा की जमानत तक नही बचा सकी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 2021 के उप चुनावों के परिणाम से हिमाचल की जनता ने तय कर लिया हैं कि 2022 के विधानसभा चुनाव में  कांग्रेस की सरकार भारी समर्थन से  सत्ता में वापिसी करेगें। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने 2021 के उप चुनाव में मिली जीत का श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई में मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम से हर बूथ पर कांग्रेस पार्टी मजबूती से आगे बढ़ रही हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेंदर सेठी ने भी बैठक को सम्बोधित किया और कार्यकर्ताओं को एकजुटता से पार्टी को मजबूत करने का संदेश दिया। इस बैठक में  जोन प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों ने भाग लिया। 

*निवेदक*

*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी*
*जुब्बल नावर कोटखाई*
*दिनांक 16 जुलाई, 2022*
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment