वनों और पर्यावरण का संरक्षण हमारा दायित्व :रोहित ठाकुर*

*वनों और पर्यावरण का संरक्षण हमारा दायित्व :रोहित ठाकुर*

वनों का हमारें जीवन से अटूट संबंध हैं और   इसका संरक्षण करना हमारा परम कर्तव्य हैं।  यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रोहित ठाकुर ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण संकल्प अभियान की शुरुआत करते हुए कही। रोहित ठाकुर ने कहा कि हम स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण पर निर्भर हैं और स्वच्छ पर्यावरण के लिए पेड़-पौधों, स्वच्छ जल और साफ़ हवा का होना आवश्यक हैं। उन्होंने ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई के वृक्षारोपण संकल्प अभियान का पौधरोपण कर शुरुआत की।  रोहित ठाकुर ने कहा कि भारत युवाओं का देश हैं और युवा हमारें देश का भविष्य हैं। देश की कुल आबादी की 50% प्रतिशत जनसंख्या में 25 वर्ष से कम की आयु के युवा हैं।  रोहित ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस के पदाधिकारी अपने-2 बूथ पर कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करें। रोहित ठाकुर ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों से वृक्षारोपण को जन जागरण अभियान बनाने की अपील की। ब्लॉक युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष कपिल ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका से 2021 के उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जुब्बल नावर कोटखाई में ऐतिहासिक जीत मिली। कपिल ठाकुर ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लामबद्ध होने की अपील की। इस बैठक में जोन प्रभारियों, बूथ अध्यक्ष व युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

*निवेदक*
    🙏
*ब्लॉक युवा कांग्रेस*
*जुब्बल नावर कोटखाई*
*दिनांक 14 अगस्त, 2022*
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment