डबल इंजन भाजपा सरकार पड़ी किसानों-बाग़वानों पर भारी: रोहित ठाकुर*

*डबल इंजन भाजपा सरकार पड़ी किसानों-बाग़वानों पर भारी: रोहित ठाकुर*
 
प्रदेश के बागवान के हितों की रक्षा करने लिए कांग्रेस पार्टी वचनबद्ध हैं और कांग्रेस की सरकार बनने पर इस उद्योग को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर ने खड़ापत्थर में आयोजित कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। रोहित ठाकुर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार  ने 2022 तक किसानों-बाग़वानों की आय दोगुना करने की बात कही थी इसके विपरीत सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते बाग़वानी में लागत मूल्य दोगुना और आय आधे से भी कम रह गई हैं और आज भी बाग़वानों को एक दशक पुराने दाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार ने फफूंदनाशक-कीटनाशक पर 18% जीएसटी, बाग़वानों के लिए कांग्रेस सरकार के समय की दवाइयों पर मिलने वाले 50 प्रतिशत अनुदान राशि योजना को बन्द करना,सेब पैकिंग सामग्री पर 5% से बढ़ाकर 18% प्रतिशत जीएसटी लगा 35 से 40% प्रतिशत की वृद्धि कर जनता के ज़ख्मो पर नमक छिड़कने जैसे अनेकों बाग़वान विरोधी कार्य किए ।  रोहित ठाकुर ने कहा कि डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में कमरतोड़ मंहगाई से जनता त्रस्त हो गई हैं यहां तक सरकार ने खाद्य सामग्री पर जीएसटी के रूप में जज़िया टैक्स लगा दिया। बेरोजगारी दर 45 साल के सबसे उच्च स्तर पर पहुँच गई हैं जबकि हिमाचल में हर तीसरा ग्रेजुएट बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पांच वर्ष के कार्यकाल में चुनिंदा विधानसभा क्षेत्रों में ही विकास और रोजगार मिला है।  रोहित ठाकुर ने जुब्बल नावर कोटखाई का गौरवमयी इतिहास पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल और पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह से जुड़ा हैं जिन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र को सींचा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बाग़वानी के ज्वलन्त समस्याओं के निदान और हितों की रक्षा के लिए सरकार बनने पर समयबद्ध तऱीके से दूरगामी निर्णय लेगी। रोहित ठाकुर ने कहा कि बाग़वानी बोर्ड के गठन,  निजी सेब कम्पनियों और मंडियों में बाग़वानों के शोषण को रोकनें सहित बाग़वानी से जुड़े हर मुद्दों को हल कर बाग़वानी उद्योग को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उप चुनाव में जनता के आशीर्वाद के बाद 11 महीनों की अल्प अवधि में जुब्बल नावर कोटखाई में समान दृष्टिकोण के साथ कार्य करने का प्रयास किया गया। रोहित ठाकुर ने कहा कि आज बाग़वान, पर्यटन उद्योग से जुड़े उद्यमी, युवा, मज़दूर भाजपा जनविरोधी नीतियों से त्रस्त प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्षों, जोन प्रभारियों, प्रमुख संगठनों व विभिन्न पंचायतों से आएं हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हर बूथ की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, पंचायती राज के प्रतिनिधि व सभी बूथों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment