कांग्रेस ने किया बागवानों को ठगने का काम।, उमेश शर्मा जुब्बल नावर कोटखाई भाजपा मंडल अध्यक्ष

कांग्रेस ने किया बागवानों को ठगने का काम।
 आज प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का जिस प्रकार से बयान आया है उससे पूरे क्षेत्र का सेब बागवान अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी पांचवी गारंटी के अंदर बागवानों को अपने उत्पाद के रेट स्वयं तय करने के अधिकार का वायदा किया था, जो एकदम झूठा साबित हुआ है। इस प्रकार के वायदे करके आज काग्रेस प्रदेश में सरकार तो बना दी है, किंतु सरकार के आने के बाद कांग्रेस सरकार के मंत्री अपने वायदों से मुकर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है और कांग्रेस ने सेब बागवानों और जनता के बीच अपना विश्वास  खो दिया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि असल में कांग्रेस ने यह झूठे वायदे अपनी सत्ता की दौड़ के कारण किए थे, किंतु कोई भी गारंटी व्यावहारिक नहीं है इस प्रकार के वायदे करके कांग्रेस ने लोकतांत्रिक प्रणाली का मजाक उड़ाया है और कांग्रेस पार्टी का एकमात्र उद्देश्य सत्ता को हासिल करना था। उमेश शर्मा ने कहा कि जो लोग भाजपा के खिलाफ सयुक्त बागवानी मंच बनाकर के आंदोलन कर रहे थे आज वे कहां है? और क्या उन्होंने बागवानी मंत्री के इस बयान को गंभीरता से लिया है? जिसमें उन्होंने कहा था कि बागवान अपनी उत्पाद का स्वयं कोई भी कीमत तय नहीं कर सकते है केवल अच्छे कीमत देने का वायदा करने वाले बागवानी मंत्री से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पूछा है कि क्या भाजपा के समय में बागवानी को अच्छे दाम नहीं मिलते थे? भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बागवानी मंत्री को याद दिलाया कि 2010 में अभी तक के पिछले दशक के सबसे ज्यादा सेब बागवानी का उत्पादन हुआ किंतु सेब का दाम उस समय भी बागवानो को अच्छा मिला और उसका कारण था भारतीय जनता पार्टी की सरकार और आदरणीय नरेंद्र बरागता जी का बागवानी मंत्री के नाते नेतृत्व जिसके कारण सेब का दाम में कोई कमी नहीं आई और न ही सेब बागवानों को किसी परेशानी का सामना करना पड़ा। उमेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के सेब बागवानो को गुमराह करके सत्ता तो हासिल कर ली है किंतु यह सत्ता कांग्रेस के झूठे वायदों पर बहुत लंबे समय तक नहीं चलने वाली है।
ज़ारीकर्ता
प्रताप सिंह राणा
मीडिया प्रभारी भाजपा
मण्डल जुब्बल कोटखाई।
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment