अटल विहारी वाजपेयी इंजीनयरिंग कालेज प्रगति नगर में 8 करोड़ की लागत से बनेगा ऑडिटोरियम

अटल विहारी वाजपेयी इंजीनयरिंग कालेज प्रगति नगर में 8 करोड़ की लागत से बनेगा ऑडिटोरियम।
    हिंदुस्तान का तीसरा नंबर का  कालेज -अटल बिहारी वाजपेयी गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी प्रगतिनगर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक इंजीनियरिंग कॉलेज है। यह हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध है और एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित है।                       अटल विहारी वाजपेयी इंजीनयरिंग कालेज प्रगति नगर (गुम्मा) में 8 करोड़ 12 लाख की लागत से बच्चे के लिये ऑडिटोरियम का निर्माण किया जा रहा है।  साथ ही साथ बच्चे के लिये  केन्टीन के लिये 1 करोड़ 60 लाख की राशि भी स्वीकृत की गयी है।
     अटल विहारी वाजपेयी इंजीनियरिंग कालेज बी,ओ,डी  के चेयरमैन ज्ञान चौहान, बी,ओ,डी के डारेक्टर रावेन्द्र चौहान, यशबीर जस्टा, पी,डी शर्मा,  अटल विहारी वाजपेयी इंजीनयरिंग कालेज इंसिच्यूट के चेयरमैन  अशोक जस्टा, डारेक्टर राजीब मेहता ने प्रदेश के यशशस्वी मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर तकनीकी शिक्षा मंत्री राम लाल मार्कण्डे व प्रदेश सरकार में मुख्यसचेतक नरेंद्र बरागटा का आभार ब्यक्त किया है। 
     अटल विहारी वाजपेयी इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी 10 अप्रैल 2011 में स्थापित किया गया था। यह हिमाचल प्रदेश का दूसरा सरकारी क्षेत्रीय इंजीनियरिंग संस्थान वर्तमान में तीन विषय एक ही छत के नीचे चल रहे हैं।  बीटेक वर्तमान में 430 छात्रों के सेवन के साथ दो पाठ्यक्रम यानी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग चला रहे हैं।  पॉलिटेक्निक वर्तमान में  261 व आई टी आई में 163 छात्र पढ़ाई कर रहे है। यह तीन पाठ्यक्रम प्रदान करता है अर्थात् कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग।  इस वक्त इस कॉलेज में लगभग 854 छात्र शिक्षा ले रहे है।
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment