मुख्यमंत्री ने आज मण्डी लोकसभा क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा जी के पैतृक गांव जलपेहड़, जोगिंद्रनगर में उनके अंतिम संस्कार में भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की




मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर  ने आज मण्डी लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री रामस्वरूप शर्मा जी के पैतृक गांव जलपेहड़, जोगिंद्रनगर में उनके अंतिम संस्कार में भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने शोकग्रस्त परिवारजनों से भी मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व परिवारजनों को संबल प्रदान करने हेतु प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि सांसद श्री रामस्वरूप शर्मा जी को उनके द्वारा समाज, प्रदेश एवं देश की उन्नति हेतु किए गए कार्यों के लिए सदैव याद किया जाएगा।
मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं
 मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर ने  पूर्व सांसद राम स्वरूप शर्मा के मंडी जिला के अंतर्गत जोगेंद्रनगर के समीप पैतृक गांव जलपेहर जाकर परिवार के सदस्यों के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री पूर्व सांसद की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। मच्छयाल शमशानघाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां मुख्यमंत्री ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जय राम ठाकुर ने सांसद राम स्वरूप शर्मा की असामयिक मृत्यु को न केवल मंडी संसदीय क्षेत्र बल्कि हिमाचल प्रदेश तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि राम स्वरूप शर्मा को उनके विनम्र स्वभाव, सरल व्यक्तित्व तथा कत्र्तव्यनिष्ठा के लिए सदैव याद किया जाएगा।

।रिपोर्ट :रीशा चौहान
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment