आज ननखरी तहसील के ग्राम पंचायत कुंगल बाल्टी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

आज ननखरी तहसील के ग्राम पंचायत कुंगल बाल्टी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर प्रधान ग्राम पंचायत कुंगल बाल्टी श्रीमती निशा देवी और उपप्रधान राजेश्वर और पंचायत के सभी सदस्य मौजूद रहे ।साथ ही साथ महिला मंडल के प्रधान  भी मौजूद रहे ।इस उपलक्ष पर ग्राम पंचायत की सभी वार्डों की महिलाओं ने भाग लिया और महिला दिवस की शोभा को बढ़-चढ़कर बढ़ाया महिलाओं के अदृश्य संघर्ष को सलाम करने के लिए उनके सम्मान में, उन्हें समान अधिकार और सम्मान दिलाने के उद्देश्य के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया हुआ है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए कई जायज कारण हैं। महिला/स्त्री/नारी/औरत शब्द कुछ भी हो, मां/बहन/बेटी/पत्नी रिश्ता कोई सा भी हो वे हर जगह सम्मान की हकदार है। चाहे वह शिक्षक/वकील/डॉक्टर/पत्रकार/सैनिक/सरकारी कर्मी/इंजीनियर जैसे किसी पेशे में हों या फिर गृहिणी ही क्यों न हों, समानता का अधिकार उन्हें भी उतना ही है, जितना की पुरुषों का है। आधी आबादी के तौर पर महिलाएं हमारे समाज -जीवन का एक मजबूत आधार है। महिलाओं के बिना इस दुनिया की कल्पना करना ही असंभव है। कई बार महिलाओं के साथ पेशेवर जिंदगी में भेदभाव होता है। घर-परिवार में भी कई दफा उन्हें समान हक और सम्मान नहीं मिल पाता है। फिर वे जूझती हैं। संघर्ष कर करती हैं और इस दुनिया को खूबसूरत बनाने में उनका ही सर्वाधिक योगदान है।
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment