*मंहगाई और जुमलों से जनता त्रस्त, भाजपा झूठे वादों में व्यस्त : रामलाल ठाकुर


*मंहगाई और जुमलों से जनता त्रस्त, भाजपा  झूठे वादों में व्यस्त : रामलाल ठाकुर*

भाजपा के कार्यकाल में पैट्रोल-डीज़ल, एलपीजी सिलेंडर, खाद्य पदार्थो में आग लग गई हैं।  डबल इंजन सरकार की जनविरोधी नीतियों और जुमलों से जनता त्रस्त हैं।  यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई द्वारा नावर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी के विधानसभा पर्यवेक्षक, पूर्व मंत्री व विधायक  रामलाल ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीज़ल का मूल्य ₹100 का आंकड़ा पार कर गया जिससे  रोजमर्रा की वस्तुओं, कृषि सहित हर वस्तु की उत्पादन लागत बढ़ने से मंहगाई बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते खाद्य तेल के दाम ₹160 का आंकड़ा पार कर चुके हैं , दालें  जनता की पहुँच से बाहर होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां यूपीए सरकार में एलपीजी सिलेन्डर सब्सिडी के साथ ₹374 रुपए में मिलता था वहीं भाजपा द्वारा कम्पनियों को फ़ायदा पहुँचाने के चलते अब सिलेन्डर का मूल्य ₹960 रुपए पहुँच गया हैं। राम लाल ठाकुर ने जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुटता और समन्वय के साथ बूथ स्तर को मजबूत करने का आग्रह किया। रामलाल ठाकुर ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि आज कल जुब्बल नावर कोटखाई में जयराम सरकार के मंत्री सच्चे हितैषी बनकर अधूरे कामों को पूरा करने की बात कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में ठियोग-हाटकोटी सड़क योजना का मात्र 8% बचा हुआ कार्य नहीं कर पाएं वो अधूरे कामों को क्या पूरा करेंगें। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए रोहित ठाकुर ने कहा कि हमारे गौरवमयी विधानसभा क्षेत्र जुब्बल नावर कोटखाई को पूर्व मुख्यमंत्री स्व० ठाकुर रामलाल, पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह ने सींचा हैं। नावर क्षेत्र की जनता हमेशा कांग्रेस पार्टी के साथ रही हैं। उन्होंने कहा कि नावर क्षेत्र में उनके कार्यकाल में गाँव-2 में सड़कों का जाल बुना गया। कांग्रेस कार्यकाल के समय दूरदराज के इलाकों में घर द्वार तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने के लिए जुब्बल नावर कोटखाई में 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलें गए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने द्वेषपूर्ण राजनीति के चलते कुठाड़ी में खोलें गए स्वास्थ्य केंद्र को बंद कर दिया। रोहित ठाकुर ने कहा कि अप्रैल-मई माह में कुदरत बागवानों पर कहर बन कर टूटी जिसके चलते न केवल बागवानों की सालभर की सेब की फ़सल नष्ट हुई साथ ही सेब के पौधों को भारी क्षति पहुँची। उन्होंने कहा कि सरकार केवल आकंलन तक ही सीमित रह गई हैं और सरकार बागवानों को उनके नुक़सान की प्रतिपूर्ति के लिए गम्भीर नहीं हैं।  रोहित ठाकुर ने कहा कि विकास एक निरन्तर प्रक्रिया हैं उन्होंने हमेशा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी हैं।  राम लाल ठाकुर, रोहित ठाकुर व  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा  ने सयुक्त रूप से बढ़ती मंहगाई, पैट्रोलियम पदार्थो में वृद्धि, कार्टन के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि, एलपीजी सिलेंडर के बढ़ते दाम और बेमौसमी बर्फ़बारी व ओलावृष्टि से हुए भारी नुक़सान की भरपाई के लिए नायब तहसीलदार नावर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस सम्मेलन में जनसमूह के सामने कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिवार सहित रोहित ठाकुर पर आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  


Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment