भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए जो पल एवं कोटखाई में अलग-अलग दो उप मंडल अधिकारी एसडीएम कार्यालय खोले हैं,..भारतीय जनता पार्टी जुब्बल कोटखाई मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा


भारतीय जनता पार्टी जुब्बल कोटखाई मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कोटखाई में उपमंडल अधिकारी नागरिक की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भारतीय जनता पार्टी सरकार का आभार व्यक्त किया है उमेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए जो पल एवं कोटखाई में अलग-अलग दो उप मंडल अधिकारी एसडीएम कार्यालय खोले हैं जिसमें से कोटखाई में स्थाई अधिकारी की नियुक्ति के आदेश कर दिए गए हैं और जल्द ही जुब्बल में भी स्थाई अधिकारी उप मंडल अधिकारी के आदेश जारी कर दिए जाएंगे उमेश शर्मा ने कहा कि दिवंगत नेता स्वर्गीय नरेंद्र  बरागटा के प्रयासों से आज जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में दो उपमंडल खुले हैं, जबकि पिछले 56 वर्षों के कांग्रेस कार्यकाल में जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र प्रदेश का केवल एक मात्र ऐसा क्षेत्र था जहां पर उपमंडलाधिकारी (एस डी एम) का एक भी कार्यालय तक नहीं था और जुब्बल की जनता को उपमंडल कार्यालय के लिए रोहडू जाना पड़ता था और कोटखाई के लोगों को उपमंडल अधिकारी कार्यालय ठीयोग के लिए जाना पड़ता था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए इस विधानसभा क्षेत्र में 2 मंडल कार्यालय खोलें जिसमें से कोटखाई उपमंडल में उपमंडल अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है और जुब्बल में भी उपमंडल कार्यालय में स्टाफ की नियुक्ति कर दी गई है और जल्द ही स्थायी अधिकारी की नियुक्ति कर दी जाएगी 
उमेश शर्मा ने इस ऐतिहासिक काम के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी का आभार व्यक्त किया है।
जारी कर्ता _
प्रताप राणा 
मीडिया प्रभारी jnk मंडल
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment