सेब का लौट लेकर पराला मंडी पहुंचे चेतन बरागटा,फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने के लिए जताया मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार*

*सेब का लौट लेकर पराला मंडी पहुंचे चेतन बरागटा,फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने के लिए जताया मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार*

चेतन बरागटा अपना सेब का लौट लेकर पराला मंडी पहुंचे जहां पर उन्होंने बागवानों,आढ़तियों और खरीदारों से बात कर उनकी समस्याओं को जाना। अपने पिता नरेन्द्र बरागटा की राह पर चलते हुए ठीक उसी प्रकार चेतन भी बागवानों से खड़े नजर आ रहे हैं जैसे नरेन्द्र बरागटा नज़र आया करते थे। चेतन बरागटा ने यहां पर बने फ्रुट प्रोसेसिंग प्लांट किस तरह कार्य करेगा इसकी भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि फ्रूट प्रोसेसिंग पलाँट बनकर तैयार हो गया है जिसको तैयार करने में लगभग 92 करोड़ रुपये खर्च हुए है। 
चेतन ने कहा कि ये प्रोसेसिंग प्लांट  दिवंगत नेता नरेंद्र बरागटा जी के अथक प्रयासों व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के के आशीर्वाद से बनकर तैयार हो पाया है। जिसके लिए वो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी का समस्त बागवानों की ओर से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि वो बागवानों और सरकार के बीच में सेतु के रूप में कार्य करते रहेंगे। बागवानों की हर मांग को सरकार तक पहुंचाते रहगे और बागवानो की हर डिमांड पुरी हो ऐसा हमेशा प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने बागवानों को विश्वास दिलाया कि वो हमेशा अपने पिता की तरह बागवानों के हर दुःख दर्द में सहयोगी की भूमिका में रहेंगे।
चेतन ने कहा कि इस प्लांट में प्रतिवर्ष 18000 से 20000 मेट्रिक टन सेबों को क्रश करने पश्चात लगभग 1800 से 2000 मेट्रिक टन जुस बनाया जाएगा। तथा प्रतिवर्ष 1 लाख लीटर फ्रूट वाईन व 50000 लीटर एप्पल सिडार विनेगर भी बनेगा।
पराला फ्रुट प्रोसेसिंग प्लांट सेबों की गुणवता और मूल्य को बड़ाने हेतु एक क्रांतिकारी बदलाव है। इस प्लांट से पूरे क्षेत्र की आर्थिकी और विकास पर साकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
चेतन ने कहा फ्रुट् प्रोसेसिंग की क्षमता बढने से सेब का नुक़सान बचेगा और किसानों को मार्केट में अच्छे दाम मिलेंगे। ये प्लांट सेब बाहुल्य क्षेत्र में स्थापित हुआ है जिससे बागवानों को यहां पर सेब बेचने में आसानी होगी और गाड़ी का भाड़ा भी कम लगेगा। 
HPMC को आर्थिक लाभ होगा, जिसका फायदा बागवानों को उचित मूल्य और समय पर एम आई एस के तहत खरीदें गए फलो की पेमेंट के रूप में होगा। इस प्लांट के प्रोडक्ट्स की गुणवता अंतराष्ट्रीय स्तर की होगी
जिससे देश विदेश में HPMC, और हिमाचल का नाम रोशन होगा।
इस प्लांट से लगभग 200 लोगों  को स्थाई व अस्थाई रूप से रोज़गार मिलेगा। हमारे क्षेत्र का बागवान, व्यापारी, ट्रांसपोर्टर और छोटे कार्य करने वाला व्यक्ति भी इससे विकसित होंगे। 


Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment