सी पी आई एम केंद्रीय कमेटी के आव्हान पर आज सी पीआई एम द्वारा शिमला जिलाधीश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया


सी पी आई एम केंद्रीय कमेटी के आव्हान पर आज सी पीआई एम द्वारा शिमला जिलाधीश कार्यालय के बाहर  जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता एकत्र हुए।प्रदर्शन में केंद्र सरकार द्वारा केरल राज्य  की  सरकार को अस्थिर करने उसके अधिकारों , वित्तीय सहायता को कम करने और बदले की भावना से कार्य करने के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की गई ।  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया  कि केंद्र की मोदी सरकार सी पी आई एम शासित केरला राज्य के खिलाफ जबरदस्त भेदभाव कर रही है। केंद्र सरकार ने तमाम वित्तीय अधिकारों को केंद्रित करके अपने हाथ में ले लिया हैं इनका दुरुपयोग तमाम तरीकों से किया जा रहा है देश में सभी राज्य इससे बुरी तरह प्रभावित है। लेकिन केरल को सबसे ज्यादा चिन्हित करके परेशान किया जा रहा है ।केंद्र सरकार जीएसटी को राज्यों के लिए 60 :40 के अनुपात में बांटने के लिए तैयार नहीं है जो भुगतान किया जा रहा है वह भी समय से नहीं किया जा रहा है केंद्र सरकार राज्यों पर सेस और सरचार्ज लगातार बढ़ा रही है। राज्य को यह पैसा नहीं दिया जा रहा है राज्य को कर्ज लेने की क्षमता को बुरी तरह सीमित कर दिया है जिस वजह से राज्य सरकार  कल्याणकारी योजनाओं और विकास के कार्य को नहीं कर पा रही है।  वित्तीय सहायता और टैक्स ट्रांसफर में भारी कमी की गई है केरला राज्य को पहले मिलने वाले चार प्रतिशत हिस्से को घटकर 1.9% कर दिया है। केरल के विकास मॉडल ने  स्वास्थ्य शिक्षा व कल्याणकारी योजनाओं में भारी प्रगति करके दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। शिक्षा क्षेत्र में भारी सुधार के कारण लाखों छात्रों ने निजी स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है। केरल में 60 लाख से अधिक लोगों को 1600/00 रूपये मासिक  ईकल्याणकारी पेंशन दी जा रही है केरल सरकार ने *लाइफ योजना* के तहत सभी बेघर लोगों को घर उपलब्ध करवा रही है । राज्य सरकार प्रत्येक घर के लिए  चार लाख की सहायता और अनुसूचित जनजाति के परिवारों के  लिए 6 लाख रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। केरल सरकार ने चार लाख घर बनाकर गरीबों को दिए हैं एक लाख घर  निर्माणाधीन है  सरकार ने कहा की *घर एक बुनियादी अधिकार है ना कि उपहार*। ।केंद्र की मोदी सरकार गैर भाजपा राज्यों में नेताओं को C B  I और E D के द्वारा जबरदस्त तरीके से प्रताड़ित कर गिरफ्तार किया जा रहा है केंद्र सरकार के इस घिनौने कार्य का सीपीएम जबरदस्त विरोध करती है। 
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान केरला सरकार को अस्थिर करने में मोदी सरकार से दो कदम आगे निकल गए राज्यपाल संवैधानिक पद की   गरिमा को भूलकर ओछी राजनीतिक पर उतर आए हैं। विधानसभा द्वारा पारित आठ विधेयकों को मंजूरी नहीं दे रहे हैं इन विधेयकों को ना तो सहमति दी जा रही है ना पुनर्विचार के लिए वापस विधानसभा भेजा जा रहा है। राज्यपाल  विश्वविद्यालय का भगवाकरण और संप्रदायकीकारण कर रहे हैं। 
चंडीगढ़ मेंयर चुनाव में जिस तरह भाजपा के कहने पर निर्वाचन अधिकारी ने धांधली कि उससे सारा देश  शर्मसार  है। स्वतंत्र चुनाव प्रणाली, लोकतंत्र  और संविधानिक मूल्यों पर यह सबसे बड़ा हमला है चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आप प्रत्याशी को 20 वोट और बीजेपी को 16 वोट मिले निर्वाचन अधिकारी ने आप कांग्रेस के 8 वोटो को खुद रद्द कर दिया जो की वीडियो में साफ देखा जा सकता है निर्वाचन अधिकारी द्वारा मत पत्रों के साथ छेड़छाड़ करके  20 वोट वाले प्रत्याशी को हरा दिया और 16 वोटो वाले प्रत्याशी को जीता दिया । सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को कहना पड़ा  कि यह लोकतंत्र का मजाक और लोकतंत्र की हत्या है।
पिछले साल हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते जान माल का भारी नुकसान हुआ प्रदेश की जनता ने केंद्र सरकार से इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की परंतु केंद्र सरकार ने इस मांग को ठुकरा कर राष्ट्रीय आपदा  घोषित नहीं किया। केंद्र सरकार द्वारा इस आपदा से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश के लिए कोई आर्थिक पैकेज तक नहीं दिया।इससे भाजपा का हिमाचल प्रदेश की जनता विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। प्रदर्शन को सी पीआई एम राज्य सचिव डा ओंकार साद सचिवालय सदस्य राकेश सिंघा ,लोकल कमेटी सचिव जगत राम , राज्य कमेटी सदस्य बिजेंदर मेहरा आदि ने संबोधित किया ।  *प्रदर्शन के माध्यम से वक्ताओं ने केंद्र  सरकार  से मांग की कि राज्य के संघीय ढांचे  पर हमले बंद किए जाए संघीय ढांचे को मजबूत किया जाए ।राज्य को मिलने वाली वित्तीय सहायता बहाल की जाए। जीएसटी का 40% हिस्सा राज्य को तुरंत दिया जाए*। *हिमाचल प्रदेश को आपदा राहत के लिए 10000करोड़ रुपए का विशेष पैकेज दिया जाए । हिमाचल प्रदेश का  विशेष राज्य का दर्जा बहाल किया जाए*।
प्रदर्शन में राज्य सचिवालय सदस्य डा कुलदीप तंवर  राज्य कमेटी सदस्य जगमोहन ठाकुर ,राम सिंह ,जिला कमेटी  सदस्य बालक राम अनिल ठाकुर, लोकल कमेटी सदस्य सोनिया, विक्रम,प्रताप,किशोरी डटवलिया, कमल,कपिल नेगी, हीमी ठाकुर ,आदि ने भाग लिया।
                            
                        
Share on Google Plus

About kotkhai09usa

0 $type={blogger}:

Post a Comment